UP News: राज्य सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सांसदों और विधायकों (जनप्रतिनिधियों) के सम्मान को लेकर बेहद सख्त प्रोटोकॉल लागू कर दिया है. उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि गोयल की ओर से जारी किए गए नए शासनादेश में सभी अफसरो को निर्देश दिए गए हैं कि वो अपने अपने मोबाइल में सांसदों और विधायकों के मोबाइल नम्बर सेव करें और कॉल आने पर उन्हें रिसीव करें. किसी वजह से वे अगर फोन नहीं उठा पाते तो फौरन मैसेज भेजें और फिर कॉल बैक करें और जो समस्याएं हैं उन्हें दूर करें.
नए नियमों के मुताबिक, यदि कोई सांसद या विधायक किसी सरकारी कार्यालय में आता है, तो संबंधित अधिकारी को अपनी सीट से उठकर उनका अभिवादन करना होगा. प्रोटोकॉल में ‘हाथ जोड़कर सम्मान’ करने और बैठने के लिए कहने के साथ-साथ पानी और शिष्टाचार पूछने के निर्देश भी शामिल हैं. यह कदम पिछले कई समय से मिल रही प्रोटोकॉल उल्लंघन की शिकायतों के बाद उठाया गया है.
इसे भी पढ़ें:-1600 करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा, मास्टरमाइंड महफूज आलम गिरफ्तार