यूपी-बिहार में भीषण गर्मी का कहर, जानें अन्य राज्यों मे कैसा रहेगा मौसम  

Weather news: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी कहर है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने 17 राज्यों मे हलकी बारिश होने की आशंका बताई है। इस दौरान करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने संभावना हैं। मानसून की सक्रियता के कारण केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार भारी बारिश होने की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली,यूपी,बिहार समेत कई राज्यो मे भीषण लू चलने की चेतावनी दिया है। इसके साथ ही दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने फिलहाल 25 मई तक राज्य में लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के झोंके लग सकते हैं। IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

बांदा, चित्रकूट, महोबा, राठ, कानपुर, फतेहपुर, उन्नाव, इटावा, कन्नौज, मिर्जापुर समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 28 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पूर्वी के गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़,बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, भदोही, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, बाराबंकी जिलों में 28 मई तक भीषण लू का अलर्ट है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बिहार में 25 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 तक गरज-चमक का भी अनुमान है। राजधानी पटना को 25 मई को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं IMD ने दरभंगा, मधुबनी, गया, भागलपुर और पूर्णिया जिलों में 24-25 मई को आंधी-बारिश की संभावना जताई है।

पंजाब और हरियाणा का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, अमृतसर मे 23 मई को हल्की बारिश हो सकती है। वहीलुधियाना, पटियाला, बठिंडा और मोहली को गर्मी से राहत मिलने के संकेत है। यहा गर्म हवओं का दौर जारी रहेगा। हरियाणा मे भी 25 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी इलाको मे बारिश

आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड़ मे 23 मई को हो सकती है हरिद्वार, ऊधणसिहं  नगर पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी मे हल्की बारिश हो सकती है हिमाचल के शमला मे भी 23 मई को बारिशका अनुमान है। इलके अलावा मनाली, कुल्लू मे भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *