यूपी के एक और शहर का बदला नाम, सीएम योगी ने कुशीनगर मंच से किया ऐलान

UP News: उत्तर प्रदेश में एक और शहर का नाम बदल गया है. कुशीनगर जिले के फाजिलनगर का नया नाम अब पावागढ़ हो गया है. सीएम योगी ने खुद इस बात का ऐलान किया है. एक कार्यक्रम में कुशीनगर पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि फाजिलनगर अब पावागढ़ होगा. इसका नाम भगवान महावीर के नाम पर होगा. सीएम योगी ने कहा कि अब यह फाजिलनगर नहीं कहा जाएगा बल्कि पावागढ़ के रूप में हम इसे मान्यता देने जा रहें हैं.

सीएम योगी ने कहा, ‘आप की जो मांग होती है, फ़ाज़िल नगर के विधायक उसे पूरा करते हैं. सांसद के साथ उसे पूरा करते हैं और अब हमने इसके नामकरण का भी प्रस्ताव कर दिया है. वहीं कार्यक्रम के दौरान रवि किशन पर चुटकी लेते हुए सीएम योगी ने कहा कि कुशीनगर के संसद विजय दूबे भी फिल्मों में काम करने लगे हैं. रवि किशन भोजपुरी के सुपर स्टार हैं. लेकिन फ्री में पिक्चर नहीं दिखाते.

इसे भी पढ़ें:-सुबह की चाय या शाम की? जाने सेहत के लिए कौन-सा समय है सबसे बेहतर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *