केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए जल्द शुरु होगी हेली सेवा की बुकिंग

Kedarnath online booking: चारधाम यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है। टिकट वितरण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के लिए कुल टिकटों में से 90% टिकट ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण यानी यूकाडा जून के पहले सप्ताह में हेली सेवा बुकिंग का अगला स्लॉट खोलने जा रहा है। इस नए स्लॉट के जरिए श्रद्धालु 15 जून के बाद की यात्रा तिथियों के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुक कर सकेंगे।

यूकाडा के CEO डॉ. आशीष चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में केदारनाथ हेली सेवा के तीनों सेक्टरों में कुल 8 हेलीकॉप्टर कंपनियां संचालन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 15 जून तक की सभी टिकटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। अब अगले चरण की बुकिंग की तैयारियां अंतिम दौर में हैं और जल्द ही नया स्लॉट जारी किया जाएगा।90% टिकट ऑनलाइन बुक किये जाएगे।

 बुकिंग प्रक्रिया

  1. अनिवार्य पंजीकरण: हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने से पहले उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर चारधाम यात्रा पंजीकरण करना अनिवार्य है, जिसके बाद आपको यात्रा पंजीकरण संख्या मिलेगी।
  2. आधिकारिक वेबसाइट: पंजीकरण के बाद टिकट केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट IRCTC हेली यात्रा के जरिए ही बुक किए जा सकते हैं।
  3. हेलीपैड का चयन: आप अपनी सुविधानुसार फाटा (Phata), गुप्तकाशी (Guptkashi), या सेर्सी (Sersi) जैसे विभिन्न हेलीपैड से उड़ान के लिए तिथि और समय स्लॉट चुन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *