‘मां बहन’ मे तृप्ति डिमरी दमदार किरदार, माधुरी दीक्षित संग काम करने का अनुभव बताया

tripti dimri news update: ब्लैक कॉमेडी फिल्म ‘मां बहन’ की रिलीज के बाद अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने माधुरी दीक्षित नैने और धरना दुर्गा के लिए एक भावुक संदेश शेयर किया है। अभिनेत्री ने फिल्म मां बहन को अपने अभिनय सफर का शानदार प्रयोग बताया। फिल्म में काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए तृप्ति ने लिखा, ‘यह फिल्म मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रखेगी।’ तृप्ति ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में प्रशंसकों को माधुरी दीक्षित, धरना दुर्गा और निर्देशक सुरेश त्रिवेनी के साथ फिल्म के पर्दे के पीछे के कुछ पलों की झलक मिली। तृप्ति ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, ‘हर दिन कुछ नया लेकर आता था. अंतहीन हंसी, सहज क्षण और यादें जिन्होंने सेट पर हर दिन को सचमुच यादगार बना दिया।’ अभिनेत्री ने यह भी बताया कि इस फिल्म ने उन्हें एक कलाकार के रूप में विकसित होने में कैसे मदद की। “यह मेरे लिए एक अभिनेता के रूप में एक बेहतरीन प्रयोग था, जिसने मुझे नए क्षेत्रों में धकेल दिया और मुझे बहुत कुछ खोजने में मदद की। तृप्ति ने दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की भी तारीफ की, जिनके साथ उन्होंने फिल्म में स्क्रीन शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘माधुरी दीक्षित मैम के साथ काम करना बेहद आनंददायक था। वह सहज रूप से शालीन, मिलनसार और एक कलाकार के रूप में बेहद उदार थीं। उनके साथ स्क्रीन शेयर करना सचमुच मेरे लिए सम्मान की बात थी। 

कहानी की राइटर को भी कहा शुक्रिया

तृप्ति ने किरदार को बेहतर ढंग से समझने में मदद करने के लिए लेखिका पूजा तोलानी को भी धन्यवाद दिया और लिखा, ‘और हमारी लेखिका पूजा तोलानी, वह लगातार मेरा मार्गदर्शन करती रहीं, मेरा समर्थन करती रहीं और मेरे अभिनय में कई परतें खोजने में मेरी मदद करती रहीं, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी। सुरेश त्रिवेनी द्वारा निर्देशित और अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट द्वारा ओपनिंग इमेज फिल्म्स के सहयोग से निर्मित यह फिल्म 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *