Patna: खान ग्लोबल कोचिंग के संचालक फैजल खान शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे है. खान सर के कोचिंग में 2 जून की रात तोड़फोड़ के बाद मामले में कई ट्विस्ट आए. आखिर में जो सामने आया उसके मुताबिक लड़ाई दो कोचिंग संस्थानों के बीच हुई. इस दौरान खान सर ने अपने बॉडीगार्ड्स से कह कर फायरिंग करवाई.
खान सर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया कि उन्होंने हमें कहा तुम गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे. उनके गार्ड का दिया हुआ यह बयान उनके खिलाफ केस को मजबूत करता है. इसी आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की है.
जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीती रात पुलिस की 5 गाड़ियां अलग-अलग समय पर खान सर की कोचिंग में पहुंची. लेकिन हर समय कोचिंग सेंटर के बाहर स्टूडेंट्स की भीड़ जुटी रही. लेकिन छात्र रातभर कोचिंग के बाहर बैठे रहे.
इसे भी पढ़ें:-GDP के ताजा आंकड़ों से PM मोदी और वित्त मंत्री ने खुशी जताई, जानें क्या-क्या कहा