‘राहुल गांधी पर यह जोक’, शानदार GDP ग्रोथ पर BJP नेता ने शेयर किया ‘कार्टून’

GDP Growth Rate of India: भारत ने बीते वित्त वर्ष में 7.7% आर्थिक विकास दर हासिल किया है, जो कि मौजूदा वैश्विक माहौल के लिए अप्रत्याशित है, और इसी तथ्य के बहाने सत्ताधारी बीजेपी को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमले का मौका मिल गया है. इस दौरान बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून शेयर किया है और राहुल गांधी पर ‘डेड इकॉनमी’ वाला तंज कसा.

बीजेपी के नेशनल आईटी डिपार्टमेंट के इंचार्ज अमित मालवीय ने एक्स पर जीडीपी ग्रोथ रेट वाला एक कार्टून शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है-यह जोक राहुल गांधी पर है।

‘भारत एक डेड इकॉनमी है’

इस कार्टून में पीएम मोदी को बड़ी तस्वीर में दिखाया गया है। उनके हाथ में एक तख्ती है, जिसपर लिखा है, वित्त वर्ष 2026 में भारत का जीडीपी ग्रोथ 7.7% रहा. वहीं, एक दूसरा कार्टून राहुल गांधी का है, जो पीएम मोदी पर चिल्लाते दिख रहे हैं और उनके लिए बॉक्स में लिखा है- ‘भारत एक डेड इकॉनमी है।’

अमेरिका-चीन से भी आगे भारत की जीडीपी ग्रोथ

बता दें कि बीते वित्त वर्ष में भारत का जो जीडीपी विकास दर रहा है, वह एक अर्थव्यस्था की बुलंदी का बहुत ही मजबूत संकेत है. क्योंकि, भारत जितनी विशाल अर्थव्यवस्था के लिए 8% जीडीपी विकास दर को छूना सामान्य बात नहीं है। वहीं, भारत के ठीक उलट वैश्विक स्तर पर चीन का ग्रोथ रेट मात्र 4.9% और अमेरिका का सिर्फ 2.3% ही है। यही नहीं भारत को तब यह सफलता मिली है, जब बीते वित्त वर्ष में अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार की टैरिफ नीतियों की वजह से भारतीय निर्यात को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।

‘डेड इकॉनमी’ वाले बयान का किया था समर्थन

भारत में चल रहे इस सियासी तंज के बैकग्राउंड में भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही हैं और उन्हीं के चक्कर में आज राहुल गांधी भी सत्ताधारी दल के निशाने पर आए हैं। दरअसल, जब डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ के नाम पर भारत में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्होंने अपनी झुंझलाहट में एक बार भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकॉनमी’ (मृत अर्थव्यवस्था) तक कह दिया था। जबकि, ट्रंप को तब भी बखूबी पता था कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की चौथी सबसे बड़ी और विश्व की सबसे तेजी से बढ़ रही विशाल अर्थव्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *