उत्तर प्रदेश में हीटवेव बढ़ा सकती है लोगों की परेशानी, 9 जून से लू का अलर्ट

UP News: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं बारिश, तो कहीं भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। अब मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सात जून को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और शांत रहने का अनुमान है। 9 और 10 जून को प्रयागराज सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

11 और 12 जून को मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। यदि यह पूर्वानुमान सही साबित होता है तो प्रयागराज में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।

शनिवार को झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मऊ और गाजीपुर में तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर करीब दो बजे अचानक मौसम बदल गया। इसके अलावा बांदा में 42.2 डिग्री, उरई और फतेहपुर में 41.4 डिग्री तथा वाराणसी में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *