Delhi: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के आमंत्रण पर तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत की राजधानी नई दिल्ली आए है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नेपाल के अपने समकक्ष शिशिर खनाल के साथ शनिवार को बैठक की। बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि अब समय आ गया है जब दोनों देशों के आपसी संबंधों को एक ऐतिहासिक और निर्णायक मोड़ दे सकते हैं।
एस. जयशंकर ने दोनों देशों के पारंपरिक और आत्मीय संबंधों को याद करते हुए कहा कि हमारा रिश्ता आपसी विश्वास, सद्भावना और साझी विरासत की मजबूत बुनियाद पर टिका हुआ है। जिसे हम व्यापार, कनेक्टिविटी और संस्कृति के पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़कर अब दोनों देशों को स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सूचना प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे आधुनिक क्षेत्रों में कदम बढ़ाना चाहिए। ताकि हम पश्चिम एशिया के संकट के दौर में भी बिना किसी बाधा के ईंधन की आपूर्ति जारी रखकर सके।
विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बेहद सकारात्मक और भावुक रुख अपनाते हुए कहा कि नेपाल-भारत के साथ अपने संबंधों को “सर्वोच्च प्राथमिकता” देता है। उन्होंने साफ किया कि नेपाल की नई सरकार अतीत की किसी नकारात्मक विरासत या “पुरानी कड़वाहट के बोझ” को ढोने के बजाय, भारत के साथ एक बिल्कुल नए, व्यावहारिक और परिवर्तनकारी रिश्ते की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।