सेप्टिक टैंक में सफाई के दौरान हुआ हादसा, दम घुटने से सुपरवाइजर समेत चार की मौत

Gujrat: गुजरात के सूरत में रविवार सुबह गहने बनाने वाली फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 4 मजदूरों की जहरीली गैस की वजह से मौत हो गई है. मजदूरों की मौत का मुख्य कारण दम घुटना हो सकता है, लेकिन सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा. यह घटना अश्विनी कुमार इलाके में सेप्टिक टैंक में हुई, जिसमें ज्वेलरी की सफाई के प्रोसेस से निकला कचरा इकट्ठा होता है.

इस जगह के सेप्टिक टैंक की हर दो महीने में सफाई और मेंटेनेंस होता है. आज सुबह, चार लोग (एक सुपरवाइजर और तीन मजदूर) टैंक में घुसे. अधिकारी ने कहा कि जहरीली गैस के असर से वे गिर गए और सभी की मौत हो गई. पुलिस ने जानकारी दी कि सुपरवाइजर ने खुद टैंक में घुसने से पहले फायर डिपार्टमेंट को फोन किया और शुरुआती जांच से पता चलता है कि उनके पास कोई सेफ्टी इक्विपमेंट नहीं था.

हादसे की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन किया. चारों पीड़ितों को टैंक से बाहर निकाला और हॉस्पिटल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें:-बार-बार मोबाइल हो रहा ओवरहीट? इन ट्रिक्स से मिनटों में करें फिक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *