Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होमगार्डों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जिसके अन्तर्गत पांच लाख रुपये का कैशलेस मेडिकल बीमा की व्यवस्था की है। जिसका लाभ वे ले सकें। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उक्त बातें कही।
पुराने जेल मैनुअल को बदला
उन्होंने कहा कि कारागार मंत्री के रूप में कार्य करने के दौरान उन्होंने अंग्रेजों के जमाने के बने जेल मैनुअल को बदलने का कार्य किया था। बता दे कि कैदी महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों की जेल में शिक्षा के लिए टीचर्स का प्रबंधन किया गया। कैदियों के साथ संवाद करके उनके भविष्य को बदलने का प्रयास किया गया। जुर्माने की राशि न होने के कारण जेल में बंद छह हजार से अधिक कैदियों को आर्थिक सहायता देकर जेल से रिहा कराया गया।
होमगार्ड्स की समस्या की जा रही दूर
इस दौरान सिविल डिफेंस और होमगार्ड विभाग का स्वतंत्र प्रभार मिलने के बाद होमगार्डों और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास लगातार किया। उन्होंने सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों से संवाद कर उनको पुलिस और प्रशासन से समन्वय कर किस तरह से लोगों की मदद करनी है, इसके सुझाव दिए। इस दौरान सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।