तालाब में गिरी बेकाबू कार, हादसे में आम आदमी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत

punjab: लुधियाना जिले के रायकोट क्षेत्र में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के तीन करीबी देस्तों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गभीर रुप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान आम आदमी पार्टी के नेता बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रुप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पांचों लोग नकोदर से कार में सवार होकर दिड़बा क्षेत्र की ओर लौट रहे थे। बस्सियां के पास मोड़ पर तेज रफ्तार कार चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे स्थित पानी से भरे तालाब में जा गिरी गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 पुलिस और राहत दल ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद कार और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल जगरांव में रखवा दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ना बताया जा रही है। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

सवालों के घेरे में प्रशासन, पहले भी हो चुके हैं हादसे
इस हादसे ने रायकोट-जगरांव रोड पर बस्सियां के पास सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जिस स्थान पर कार तालाब में गिरी, वहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों का दावा है कि दुर्घटना संभावित इस स्थान को लेकर वे कई बार सरकार और प्रशासन के समक्ष शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
रात के अंधेरे में हुए इस हादसे ने तीन परिवारों को गहरा सदमा दिया है। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना संभावित इस स्थान की तत्काल जांच कराकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *