Sainik School vacncy: स्कूल में नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को लेकर सैनिक स्कूल संबलपुर, ओड़िशा ने टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. भर्ती में पीजीटी और टीजीटी टीचर के अलावा पीईएम, पीटीआई कम मैट्रन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट और लोअर डिवीजन क्लर्क के पद शामिल हैं. कुछ पदों पर नियुक्ति नियमित आधार पर होगी, जबकि कुछ पद संविदा के आधार पर भरे जाएंगे.
एलिजिबल
पीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट, बीएड या निर्धारित इंटीग्रेटेड एमएड योग्यता मांगी गई है. पीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए एमएससी कंप्यूटर साइंस या एमटेक जैसी योग्यता निर्धारित है. टीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री के साथ बीएड की योग्यता जरूरी है. वहीं पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन के लिए फिजिकल एजुकेशन में बैचलर डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है. आर्ट मास्टर के लिए फाइन आर्ट, ड्राइंग एंड पेंटिंग्स क्लब, स्कल्पचर या ग्राफिक कार्ड में संबद्ध डिग्री की योग्यता है. इसके अलावा लैब असिस्टेंट के पद के लिए साइंस विषय से इंटरमीडिएट योग्यता होनी चाहिए. वहीं एलडीसी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
पीजीटी पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 साल है, जबकि टीजीटी पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए. पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन और आर्ट मास्टर के लिए आयु सीमा 21 से 50 साल है. लैब असिस्टेंट के लिए 21 से 50 साल तक की उम्र वाले आवेदन कर सकते हैं. वहीं एलडीसी पद के लिए उम्र 18 से 50 साल निर्धारित है.
कैसे होगा चयन?
- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल/प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
- कॉन्ट्रैक्ट आधारित पदों के लिए भी चयन प्रक्रिया यही रहेगी.
- सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.
- लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की तारीखें सितंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी.
- उम्मीदवारों को तय कार्यक्रम के अनुसार सभी चयन चरणों में शामिल होना होगा.
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले निर्धारित आवेदन फॉर्म भरें.
- जनरल और OBC उम्मीदवारों को 500 तथा SC/ST उम्मीदवारों को 250 आवेदन शुल्क जमा करना होगा.
- आवेदन शुल्क प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल संबलपुर के खाते में जमा करना होगा.
- इसके बाद भरा हुआ आवेदन फॉर्म, जरूरी दस्तावेज और शुल्क रसीद को डाक के माध्यम से भेजें.
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ा प्रकोप, 1,770 से ज्यादा मामले, इन लक्षणों पर तुरंत दें ध्यान