Technology: स्मार्टफोन आज के समय में हर लोगों की जरूरत बन गया है. इसका उपयोग लोगों के जीवन को आसान बना दिया है. बाजार में हर समय कुछ ऐसे फोन होते हैं, जिन्हें दूसरे मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा लोग खरीदना पसंद करते हैं. इनकी ज्यादा मांग की वजह से इनकी बिक्री भी बाकी फोन से ज्यादा रहती है और ये बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स की लिस्ट में शामिल हो जाते हैं. इस साल भी टॉप-10 में Apple और Samsung ने अपना दबदबा बनाया हुआ है. लेकिन, टॉप सेलिंग स्मार्टफोन में Apple का आईफोन शामिल है.
टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन
- Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
- Samsung Galaxy A07 4G
- Samsung Galaxy A17 5G
- Apple iPhone 17e 5G
- Samsung Galaxy A17 4G
- Samsung Galaxy S26 5G
- Apple iPhone 16 5G
- Apple iPhone 17 5G
- Apple iPhone 17 Pro Max 5G
- Apple iPhone 17 Pro 5G
iPhone 17 सबसे आगे क्यों रहा?
दुनिया की कुल स्मार्टफोन बिक्री में iPhone 17 ने इस तिमाही में 6% हिस्सेदारी हासिल की. रिसर्च फर्म ने Apple के स्ट्रांग परफॉर्मेंस की वजह भारत, जापान, मध्य पूर्व और अफ्रीका जैसे बाजारों में लगातार बनी मांग को बताया गया है. दक्षिण कोरिया में भी iPhone की बिक्री में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली.
Samsung के फ्लैगशिप और बजट फोन भी आगे
Samsung Galaxy S26 Ultra दूसरी तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाला Android स्मार्टफोन रहा. यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में पांच पायदान ऊपर पहुंचा. AI फीचर्स, प्राइवेसी, डिस्प्ले और फ्लैगशिप सेगमेंट की मजबूत मांग ने इसकी बिक्री को बढ़ावा दिया. Galaxy A07 और Galaxy A17 सीरीज जैसे अफोर्डेबल मॉडल्स की मांग बजट सेगमेंट में बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें:-जन्माष्टमी पर ऐसे सजाएं कान्हा का दरबार, लड्डू गोपाल हो जाएंगे प्रसन्न