Jammu: जम्मू-कश्मीर में बडगाम और श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा अपडेट आया है. करीब दो महीने से बंद कटड़ा के बीच ट्रेन सेवा शनिवार से फिर शुरू हो गई है। ट्रेन सेवा बहाल होने से कश्मीर घाटी के लोगों के साथ-साथ वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा। अब दोनों क्षेत्रों के बीच सीधी रेल सेवा उपलब्ध होने से यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी और यात्रियों को सड़क मार्ग पर निर्भरता कम करने का विकल्प मिलेगा।
जानकारी के मुताबिक 57 दिवसीय वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले 29 जून से बडगाम और कटड़ा के बीच दोनों तरफ की ट्रेन सेवा स्थगित कर दी गई थी। 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा की वार्षिक यात्रा शुक्रवार को रक्षा बंधन के दिन संपन्न हुई।
इसे भी पढ़ें:-प्रदूषित हवा स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक, इन खास उपायों से बरतें सावधानी