‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा- देश में यंग क्रिएटर्स की कमी नहीं

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में देश को संबोधित करते हुए कहा कि देश में यंग क्रिएटर्स की कमी नहीं है। उन्होंने देश के युवाओं की रचनात्मक क्षमता और डिजिटल स्पेस में उनकी बढ़ती भागीदारी की जमकर सराहना की।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी न केवल नए और इनोवेटिव आइडियाज के साथ आगे बढ़ रही है, बल्कि देश की क्रिएटर इकोनॉमी को भी एक नई ऊर्जा दे रही है। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि आज के यंग क्रिएटर्स सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से भारत की परंपराओं, स्थानीय कला और संस्कृति को एक नई वैश्विक पहचान दे रहे हैं।

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने सभी से एकजुट होकर नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है, ताकि हमारे युवा नशे से दूर रहें और स्वस्थ, उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *