भारत की एयर डिफेंस होगी और मजबूत! रूस देगा 5 और S-400 स्क्वाड्रन

S-400 missile: भारतीय वायुसेना के लिए लंबी दूरी की वायु रक्षा प्रणाली एस-400 सुदर्शन की पांच और स्क्वाड्रन खरीदने की भारतीय निविदा (टेंडर) के जवाब में रूस ने भारत के रक्षा मंत्रालय को एक विस्तृत प्रस्ताव सौंपा है।

आपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की सफलता में एस-400 ने बड़ी भूमिका निभाई थी। इसने बड़ी संख्या में पाकिस्तानी निगरानी व युद्धक विमानों को मार गिराया था और विमानों को भारतीय सीमा के 200 किलोमीटर के दायरे में आने से भी रोक दिया था।

किर्गिस्तान में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक हुई. इसी मुलाकात के दौरान रक्षा और ऊर्जा सहयोग की समीक्षा की गई और रूस ने यह नया ऑफर रखा. ये कदम भारत के एयर डिफेंस सिस्टमको सीमाओं पर और भी अधिक मजबूत बनाएगा.

इसे भी पढ़ें:-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, 3 से 5 सितंबर तक नो एंट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *