Janmashtami 2026: हर साल भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन भक्त लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार करते हैं, उन्हें नए वस्त्र पहनाते हैं और भोग लगाकर पूजा-अर्चना करते हैं.
धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है वहां सुख समृद्धि हमेशा रहती है. साथ ही ऐसे घरों में भगवान विष्णु की कृपा भी सदैव बनी रहती है. जन्माष्टमी से पहले घर में कुछ चीजें लाकर रख ली जाएं तो यह बेहद ही शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं जन्माष्टमी से पहले घर में कौनसी चीजें लाकर रखनी चाहिए.
लड्डू गोपाल की मूर्ति
जन्माष्टमी के दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार करते हैं. इस अवसर पर नई पोशाक, मुकुट और श्रृंगार का सामान लाना शुभ माना जाता है.
बांसुरी
भगवान कृष्ण को बांसुरी बहुत ही प्रिय है. जन्माष्टमी से पहले लकड़ी या चांदी की बांसुरी खरीदकर घर लाएं और इसे लड्डू गोपाल के चरणों में अर्पित कर दें. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, बांसुरी को घर में रखने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, मधुरता बढ़ता है और एकता भी आती है.
तुलसी
जन्माष्टमी से पहले घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी घर में पवित्रता और सकारात्मकता का प्रतीक मानी जाती है.
मोर पंख
कान्हा जी को मोर पंख से खास लगाव है. कृष्ण जी की हर तस्वीर और प्रतिमा में उनके मुकुट पर मोर पंख जरूर रहता है. जन्माष्टमी से पहले मोर पंख खरीदकर घर लाएं और उसे पूजा स्थल या तिजोरी में रखें. माना जाता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और हर तरह का वास्तु दोष भी दूर होता है. मोर पंख घर में रखने से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
गाय-बछड़े की प्रतिमा
भगवान श्रीकृष्ण का बचपन गोकुल और वृंदावन में बीता. उन्हें गोपाल और गोविंद भी कहा जाता है. मान्यता है कि घर में गाय-बछड़े की प्रतिमा रखने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है.
इसे भी पढ़ें:-1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम! LPG सिलेंडर से लेकर कारों की कीमतों पर पड़ेगा असर