AI Content Label: WhatsApp मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक यूज किया जाता है. इसके अलावा मेटा अपने यूजर्स को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर नए फीचर्स पेश कर रही है. इसी क्रम में एक नया फीचर्स तैयार किया जा रहा है, जिससे चैनल पर शेयर किए गए AI से बनाए या एडिट किए गए कंटेंट की पहचान करना आसान होगा. कंपनी iOS यूजर्स के लिए AI Content Label फीचर की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है.
अब दिखे AI कंटेंट का लेबल
WhatsApp ने यह फीचर कुछ iOS बीटा टेस्टर्स के लिए TestFlight पर उपलब्ध कराया है. इसके लिए WhatsApp Beta for iOS version 26.34.10.70 का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके आने के बाद चैनल एडमिन किसी अपडेट में मौजूद AI से बनाए या बदले गए मीडिया को लेबल कर सकेंगे.
आपको बता दें कि इसके लिए एडमिन को चैनल अपडेट के Context Menu में AI Content Label का ऑप्शन मिल सकता है. लेबल लगाने के बाद इसे कन्फर्म करना होगा. एक बार लेबल जुड़ जाने के बाद उसे हटाने का कोई ऑप्शन नहीं मिलेगा.
कब तक मिलेगा सभी को फीचर?
बता दें कि अभी WhatsApp ने ये साफ नहीं किया है कि ये फीचर किन-किन देशों में शुरू होने वाला है और कब तक ये फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होने शुरू हो जाएगा. इस समय अगर किसी iPhone यूजर को चैनल में AI Content Label का ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा है तो उसे WhatsApp धीरे-धीरे इस सुविधा को अलग-अलग अकाउंट्स तक पहुंचा सकता है.
इसे भी पढ़ें:-प्रेमानंद महाराज ने ‘हनुमान अंश’ के मेकर्स को दी चेतावनी, कहानी और किरदारों पर कही ये बड़ी बात