तमिलनाडु में बनेगा नया सचिवालय और विधानसभा, CM विजय का बड़ा ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार को विधानसभा में बड़ा ऐलान किया. उन्होंने चेन्नई में ‘ओलंपिक सिटी’, ‘मोटर स्पोर्ट्स सिटी’ स्थापित करने की भी घोषणा की और1,200 करोड़ रुपये की लागत से नए विधानसभा-सह-सचिवालय एकीकृत परिसर के निर्माण की योजना की घोषणा की.

विधानसभा में नियम 110 के तहत सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि आधुनिक इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स में राज्य सरकार के सभी विभाग होंगे. इस घोषणा के साथ ही सरकार के ऐतिहासिक फोर्ट सेंट जॉर्ज से बाहर निकलने के फैसले के संकेत मिले हैं, जहां वर्तमान में तमिलनाडु विधानसभा और सचिवालय के महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय स्थित हैं.

इसे भी पढ़ें:-श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मथुरा में शुरू हुईं खास तैयारियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *