सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे, पीड़ितों में वितरित करेंगे राहत समाग्री

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चित्रकूट दौरे पर पहुंचे। मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई तबाही का हवाई सर्वे करने के बाद सीएम योगी सीधे रामघाट पहुंचे। बता दें कि वहां उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित व्यापारियों व स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनका हाल जाना।

बता दें कि सीएम योगी रामघाट का जायजा लेने के दौरान बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुई संत तुलसीदास की प्रतिमा के पास रुके। प्रतिमा की स्थिति को देखकर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से इसके जीर्णोद्धार और सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली।

रामायण प्रेक्षागृह में राहत सामग्री का वितरण
जानकारी के अनुसार सीएम योगी रामायण प्रेक्षागृह में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री की किट वितरित करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि मंदाकिनी के उफान से चित्रकूट जनपद के 36 गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, सैकड़ों कच्चे व पक्के मकान ढह गए हैं और किसानों की खरीफ की फसलें पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *