CM शुभेंदु ने की सामाजिक सुरक्षा भत्ता वितरण की शुरुआत, 60 लाख लोगों के खातों में डाले 1500 रुपए

West bangal: पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करते हुए बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सात सितंबर से बढ़ी हुई दर पर भत्ता वितरण की औपचारिक शुरुआत की. इसके तहत करीब 60 लाख लाभार्थियों के खातों में 1500 रुपये प्रतिमाह की राशि सीधे भेजी गई.


बता दें कि बंगाल की बीजेपी सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन को भी 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया है. इसके तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना के लाभार्थियों को भी डीबीटी के जरिए भुगतान किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 25 से 60 वर्ष की आयु की दिव्यांग महिलाओं को कुल 4,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे. इसमें 1,500 रुपये का दिव्यांग भत्ता और सरकार की ‘अन्नपूर्णा योजना’ के तहत मिलने वाले 3,000 रुपये शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:-BOB में वेल्थ एग्जीक्यूटिव-क्रेडिट एनालिस्ट के पदों पर भर्ती शुरु, जानें कैसे करें आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *