वंदे भारत समेत 120 ट्रेनें डायवर्ट, 5 को किया गया कैंसिल, हेल्पलाइन नंबर जारी

New Delhi: नॉर्दर्न रेलवे की ओर से बड़ी खबर सामने आई है. 11 से 13 सितंबर तक राजधानी और वंदे भारत समेत करीब 120 ट्रेनें रद्द या डायवर्ट कर दी गई है. इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली 5 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. ट्रेनों का यह रूट डायवर्जन उस समय में लागू किया गया है जब दिल्ली में 18वां ब्रिक्स सम्मेलन हो रहा है. हालांकि रेलवे की ओर से ऐसा कुछ नहीं कहा गया है कि ट्रेनों के समय और रूट में यह बदलाव ब्रिक्स की वजह से किया जा रहा है.

इन पांच ट्रेनों को किया गया कैंसिल

1.64015पलवल-शकूरबस्तीईएमयू
2.64429गाजियाबाद-नई दिल्लीईएमयू
3.64433गाजियाबाद-नई दिल्लीईएमयू
4.64492नई दिल्ली-पलवलईएमयू
5.64491दिल्ली जंक्शन-शामलीईएमयू

इन ट्रेनों का हुआ डायवर्जन

रेलवे के मुताबिक, इस दौरान कुछ ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही शॉर्ट टर्मिनेट या डायवर्ट किया गया है. कुल 8 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है. इसमें नई दिल्ली-रांची राजधानी ट्रेन भी शामिल है.

1.64419 हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद ईएमयू
2.20840नई दिल्ली-रांचीराजधानी
3.12424नई दिल्ली-डिब्रूगढ़राजधानी
4.12314नई दिल्ली-सियालदाराजधानी
5.12306नई दिल्ली-हावड़ाराजधानी
6.22812नई दिल्ली-भुवनेश्वरराजधानी
7.64904गाजियाबाद-मथुरा ईएमयू
8.12394नई दिल्ली-राजेंद्र नगर टर्मिनलसुपरफास्ट

अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें जैसे गोमती एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और शिव गंगा सुपरफास्ट भी डायवर्ट या प्रभावित हैं. ये ट्रेनें नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद, दिल्ली शाहदरा या हजरत निजामुद्दीन जैसे वैकल्पिक रूट से चलेंगी.

जारी किया गया हेल्पलान नंबर

रेलवे ने यात्रियों से अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या NTES (National Train Enquiry System) पर संपर्क करने की अपील की है. यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और संभावित बदलाव की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें:_राजनीति में धर्म होना चाहिए, धर्म में राजनीति नहीं: दिव्य मोरारी बापू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *