सुबह नाश्ता छोड़ने की गलती न करें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Health: सुबह का नाश्ता दिन की सबसे जरूरी शुरुआत माना जाता है। उसका असर पूरे दिन की ऊर्जा और काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है। सुबह का नाश्ता रातभर के लंबे अंतराल के बाद शरीर को मिलने वाला पहला भोजन होता है।

ऐसे में पौष्टिक और संतुलित नाश्ता शरीर को दिनभर के लिए जरूरी ऊर्जा देने में मदद कर सकता है। हालांकि, कई लोग व्यस्त दिनचर्या, जल्दबाजी या स्वाद के कारण नाश्ते को लेकर ऐसी आदतें अपना लेते हैं, जो सेहत के लिए बेहद हानी कारक मानी जातीं। कभी लोग नाश्ता ही छोड़ देते हैं, तो कभी केवल मीठी या कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों से पेट भर लेते हैं। वहीं, कुछ लोगों की आदत सुबह खाली पेट चाय पीने की भी होती है।

नाश्ता छोड़ने की गलती न करें

बता दें कि सुबह नाश्ता न करना सबसे आम आदतों में से एक है। कुछ लोग वजन कम करने के लिए नाश्ता छोड़ देते हैं, जबकि कई लोग समय की कमी के कारण सीधे दोपहर का भोजन करते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने पर कुछ लोगों को सुबह कमजोरी, थकान या ध्यान लगाने में परेशानी महसूस हो सकती है। खासकर जिन लोगों का दिन शारीरिक या मानसिक मेहनत वाला होता है, उनके लिए सुबह संतुलित भोजन लेना फायदेमंद हो सकता है। अगर सुबह ज्यादा समय नहीं है, तो भी नाश्ते को पूरी तरह छोड़ने के बजाय आसान और पौष्टिक विकल्प लिए जा सकते हैं. फल, दही, अंडे, पोहा, उपमा और ओट्स जैसे विकल्प जल्दी तैयार किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *