विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में हो सकती है बारिश

New Delhi: मानसून अब अपने आखिरी चरण में है लेकिन विदाई से पहले एक बार फिर इसने तेवर दिखाया है। मौसम विभाग मुताबिक  आज यानि 16 सितंबर को दिल्ली-यूपी समेत कई देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश के साथ कई जगह पर तेज आंधी आ सकती है, इस दौरान हवाओं की रफ्तार 80 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रह सकती है।

देश में एक साथ सक्रिय हुए 4 वेदर सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ 4 खतरनाक वेदर सिस्टम एक्टिव हैं। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और कच्छ के ऊपर बना लो-प्रेशर एरिया अब पाकिस्तान की तरफ बढ़ गया है, जिससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, ओडिशा-बंगाल तट पर अपर एयर सर्कुलेशन और कर्नाटक से तमिलनाडु तक ट्रफ लाइन एक्टिव है। इन चारों सिस्टम के कॉकटेल से देश भर में भारी नमी और बारिश का दौर जारी है।

20 सितंबर तक है दिल्ली में बारिश के आसार

बता दें कि राजधानी दिल्ली में 16 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 20 सितंबर तक रुक-रुककर बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में भी जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है और कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 सितंबर को भी बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे प्रभावित इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *