Free Travel for Soldiers: देश की रक्षा में वीरता दिखाने वाले सेना, नौसेना और वायुसेना के वीरता पदक विजेताओं को ताउम्र नि:शुल्क रेल यात्रा की सुविधा देने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। योग्य विजेता अपने एक साथी के साथ फर्स्ट क्लास से एसी चेयर कार तक नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए मंगलवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है। यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग एक नवंबर से होगी।
किन वीरता पदक विजेताओं को मिलेगा लाभ?
- सेना मेडल (वीरता)
- नौ सेना मेडल (वीरता)
- वायु सेना मेडल (वीरता)
इन पुरस्कारों से सम्मानित जवान भारतीय रेलवे की फर्स्ट क्लास, सेकेंड एसी (2AC) और एसी चेयर कार में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगे। इसके साथ ही एक सहयोगी यानी कंपैनियन भी उनके साथ मुफ्त यात्रा कर सकेगा।
परिवार के लोगों को भी मिलेगा फायदा
- वीरता पदक से सम्मानित सेना, नौ सेना और वायु सेना के जवानों के जीवनसाथी।
- शहीद वीरता पदक विजेताओं की विधवा या विधुर, जब तक वे दोबारा शादी नहीं करते।
- मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित अविवाहित जवानों के माता-पिता।
इसे भी पढ़ें:-राजस्थान में भीषण हादसा, डंपर और कार की टक्कर मेंचार लोगों की मौत