Aaj Ka Rashifal: विश्वकर्मा पूजा पर इन राशियों को मिलेगा शुभ फल, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें दैनिक राशिफल

17 September 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 17 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है. इस दिन अनुराधा नक्षत्र के विष्कुम्भ  योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

17 September 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के जीवन में परिस्थितियों में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है. कामकाज से जुड़े मामलों में आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा लोगों को किसी नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट के जरिए अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिल सकता है. व्यापार करने वालों के लिए नए संपर्क लाभकारी साबित हो सकते हैं.

वृष राशि

वृष राशि के जातकों को नई योजनाओं और सकारात्मक बदलावों वाला रहेगा. किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर नवीन योजना बन सकती है, जिससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है. आमदनी में वृद्धि के अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में आप आगे बढ़ेंगे. 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को 17 सितंबर 2026 का दिन उत्साह और उमंग से भरा रहेगा. आपके अंदर नई ऊर्जा महसूस होगी और काम को पूरा करने का उत्साह बढ़ेगा. नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा. अनावश्यक खर्चों में कमी आने से आर्थिक स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे. नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को काम में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. किसी महत्वपूर्ण सौदे या योजना को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशियों के जातकों को मकान, वाहन और अन्य भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़े लाभ मिल सकते हैं. यदि आप लंबे समय से घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उससे संबंधित कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. नया मकान, जमीन या संपत्ति खरीदने का संयोग बन सकता है. लंबे समय से रुका हुआ कोई जरूरी काम पूरा होने से आपको राहत मिलेगी.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को नए योजनाओं को पूरा करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. किसी काम में अपेक्षा के अनुसार गति नहीं मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. आपकी बुद्धि और चतुराई आर्थिक परेशानियों को दूर करने में मदद करेगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने वाला है. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप महत्वपूर्ण फैसले अधिक मजबूती के साथ ले पाएंगे.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को कोई चिर संचित अभिलाषा पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ सकती है. लंबे समय से जिस अवसर का इंतजार था, वह आपको मिल सकता है. कर्मक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की आमदनी के साधनों में सुधार होने के संकेत हैं. आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में प्रगति होगी. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों जीवन में कुछ नए संबंध बन सकते हैं. नए लोगों से मुलाकात भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है. पारिवारिक परेशानी से छुटकारा मिलने के कारण मन को राहत मिलेगी और घर का माहौल बेहतर होगा.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखना होगा. आपकी कही हुई कोई बात किसी करीबी व्यक्ति को परेशान कर सकती है, इसलिए बातचीत में संयम और मधुरता बनाए रखें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)

इसे भी पढ़ें:-दिव्यांग बच्चों के बीच CM धामी ने मनाया अपना 51वां जन्मदिन, मासूमों का प्यार देख हुए भावुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *