Country: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर रवि कुमार ने शुक्रवार को कहा है कि भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस Mk1A की भारतीय वायुसेना को होने वाली डिलीवरी फिलहाल सॉफ्टवेयर से जुड़ी दिक्कतों के कारण प्रभावित है। विमान के परीक्षण के दौरान कई सॉफ्टवेयर संबंधी बदलाव किए जा रहे हैं। HAL इन समस्याओं को जल्द दूर करने और इसके बाद डिलीवरी शुरू करने पर काम कर रहा है।
बता दें किHAL के CMD ने बेसिक ट्रेनर विमान HTT-40 को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना के लिए ऑर्डर किए गए सभी 70 HTT-40 विमानों की डिलीवरी अगले चार से पांच साल में पूरी करने की उम्मीद है।
HAL रवि कुमार ने कहा कि उत्पादन क्षमता बढ़ाने और किसी तरह की रुकावट से बचने के लिए निजी क्षेत्र की कंपनियों को गैर-मुख्य निर्माण कार्य सौंप रहा है। विमान और हेलीकॉप्टर की अलग-अलग उत्पादन लाइनों में भी निजी उद्योग की मदद ली जा रही है। HTT-40 का उत्पादन तीन अलग-अलग डिवीजनों में बांटा गया है। बता दें कि इसके साथ ही घरेलू सप्लायर कंपनियों के साथ सप्लाई चेन को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि उत्पादन में किसी तरह की मुश्किल न आए।
रवि कुमार ने बताया कि HAL ने CATS Warrior यानी कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम के स्वायत्त ड्रोन के प्रोटोटाइप का निर्माण शुरू कर दिया है। भारतीय वायुसेना अपने पुराने ब्रिटिश मूल के BAE Systems Hawk Advanced Jet Trainer विमानों के भविष्य में विकल्प तलाश रही है। स्वदेशी फाइटर-ट्रेनर के विकल्प के तौर पर अपना LCA LIFT (लीड-इन फाइटर ट्रेनर) कार्यक्रम पेश करेगा।