IIT Roorkee vacancy 2026: देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में शामिल IIT रुड़की में फैकल्टी बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। संस्थान ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह विशेष भर्ती अभियान एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और पीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है. योग्य उम्मीदवार आईआईटी रुड़की की ऑफिशियल भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में पीएचडी और पिछली डिग्री में फर्स्ट क्लास योग्यता होनी चाहिए. साथ ही बहुत अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड और पीएचडी के दौरान प्राप्त एक्सपीरियंस को छोड़कर कम से कम 3 साल का इंडस्ट्री, रिसर्च या टीचिंग एक्सपीरियंस होना चाहिए. ग्रेड-2 के लिए संबंधित क्षेत्र में पीएचडी पिछली डिग्री में फर्स्ट क्लास योग्यता और पूरे एकेडमी करियर में अच्छा रिकॉर्ड होना जरूरी है.
कहां कर सकते हैं आवेदन?
आईआईटी रुड़की की फैकल्टी भर्ती की ऑनलाइन पोर्टल facultyselection.iitr.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर शाम 5 बजे बजे है. भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए भी फैकल्टी भर्ती के ऑनलाइन पोर्टल पर कांटेक्ट कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:-पितृपक्ष में क्या खरीदना शुभ, जानें खरीदारी के खास नियम