यूपी-बिहार समेत देश के कई राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट  

Country: आज देश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा बताया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी की स्थिति बन सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में भी बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मैसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है। इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भारी बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने जैसी स्थिति बन सकती है।

छत्तीसगढ़ में मौसम के साथ तेज हवाओं का भी असर देखने को मिल सकता है और हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए और स्थानीय प्रशासन तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *