Jaipur: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जयपुर दौरे पर हैं. जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई. नितिन नवीन के साथ इस कार्यक्रम में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे. राज्य के दोनों डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी इस कार्यक्रम में शामिल थे.
नितिन नवीन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश पर अमल करने और उसे आगे बढ़ाने की शपथ दिलाई. इसके साथ ही इस मौके पर उन्होंने हाथ में झाड़ू लेकर खुद भी सफाई की. बाद में उन्होंने सफाई कर्मचारियों से मिलकर उनसे संवाद भी किया. बीजेपी अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारी को अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन भी किया. साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस मौके पर पौधारोपण भी किया.
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह साढे 9 बजे नितिन नवीन मुख्यमंत्री निवास पहुंचे. वहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, संभाग प्रभारियों और सह प्रभारियों की बैठक ली.
इसे भी पढे़ं:-भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह