Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ट्रेन को पलटाने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. मामला यमुनानगर जोन के घूरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) के ट्रैक पर शरारती तत्वों ने 7 फीट लंबी लोहे की भारी रेलिंग रख दी थी. जानकारी के मुताबिक, 21 सितंबर की शाम करीब 7:15 बजे किलोमीटर संख्या 272/7 के पास ट्रेन नंबर PRG 33 488 (32627) गुजर रही थी, तभी ट्रैक पर रखी रेलिंग इंजन से टकरा गई.
टकराव की आवाज सुनते ही लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी और 7:25 बजे अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद ट्रैक से रेलिंग हटाकर अप-डाउन लाइन के बीच रखा गया और रूट को क्लियर किया गया. अधिकारियों का कहना है कि अगर समय पर ट्रेन नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें:-आज कितना बढ़ा LPG सिलेंडर का रेट? देखें दिल्ली से पटना तक का भाव