Asian Games 2026: भारत की नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप शूटिंग इवेंट में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. मंगलवार, 29 सितंबर को दिन की शुरुआत में भारत को पहले सिल्वर मेडल मिला और फिर कुछ ही घंटों बाद देश को पांचवां गोल्ड मेडल भी मिल गया. यह 2026 एशियन गेम्स में भारत का 5वां गोल्ड और कुल 47वां मेडल है.
एक ही दिन में डबल धमाल
नीरू ढांढा को फाइनल मुकाबले में 30 शॉट मिले, जिनमें से उन्होंने 28 पर सटीक निशाना साधकर एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वो एशियन गेम्स की चैंपियन बनने के साथ-साथ एशियन गेम्स में रिकॉर्ड होल्डर भी बन गई हैं. नीरू ढांडा ने इससे पहले जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स के वुमेंस ट्रैप टीम इवेंट में भी भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी.
कौन हैं नीरू ढांडा?
हरियाणा के झज्जर की रहने वाली नीरू ढांडा (उम्र 26 साल) किसान परिवार से आती हैं, पिता ने खेत बेचकर शॉटगन दिलाई थी. जुलाई 2026 में इटली शॉटगन वर्ल्ड कप में भी गोल्ड जीत चुकी हैं, वहां भी उन्होंने 28 का स्कोर बनाकर एशिया का पुराना 24 अंकों का रिकॉर्ड तोड़ा था. कोच मोहन सिंह के अंडर पिछले 4 साल से ट्रेनिंग कर रही हैं.
इसे भी पढे़ं:-BJP ने MLC चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों का किया ऐलान, 3 मौजूदा MLC को फिर मिला मौका