बिहार कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: पुलिस को मिलेंगे वॉटर कैनन-वज्र वाहन, ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी को मंजूरी

Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में 30 एजेंडों पर मुहर लगी। कानून-व्यवस्था से लेकर ग्रीन एनर्जी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा तक कई बड़े प्रस्ताव पास किए गए।

पुलिस को मिलेगी नई ताकत

कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सरकार 30 नए वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी। इस पर 62.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे – 30 वॉटर कैनन के लिए 26.40 करोड़ और 86 वज्र के लिए 36.12 करोड़। इनका इस्तेमाल प्रदर्शन और भीड़ नियंत्रण में होगा।

ग्रीन एनर्जी पर जोर

हरित हाइड्रोजन नीति-2026 को मंजूरी मिली।2,554 कृषि फीडरों के सोलराइजेशन के लिए 2,585 मेगावाट के सोलर प्लांट लगेंगे। इसके लिए 2,761 करोड़ रुपये मंजूर।कैमूर और रोहतास के 177 गांवों के 21,644 घरों के विद्युतीकरण के लिए 351.85 करोड़ की योजना पास।

स्वास्थ्य और आंगनवाड़ी

हीमोफीलिया मरीजों के लिए मुख्यमंत्री हीमोफीलिया योजना शुरू, पहले साल 26.33 करोड़ से Emicizumab दवा खरीदी जाएगी।आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं के मानदेय के लिए आकस्मिकता निधि से 477 करोड़ रुपये अग्रिम मंजूर।

सड़क और हवाई कनेक्टिविटी

तारापुर बाईपास (115.90 करोड़), रनगांव-भागलपुरा से धौनी बाईपास (87.63 करोड़) और मीठापुर-महउली एलिवेटेड पथ (82.25 करोड़) को मंजूरी।रीजनल कनेक्टिविटी के तहत ATF पर वैट 1% से घटाकर 0% किया गया। KPMG को एविएशन पॉलिसी के लिए सलाहकार नियुक्त किया गया।

पटना में बनेगा वर्ल्ड क्लास क्रूज टर्मिनल

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सबलपुर और दुजरा दियारा में क्रूज टर्मिनल बनेगा। इसके लिए IWAI को 25 साल के लिए 2-2 एकड़ जमीन लीज पर दी जाएगी। होटल ताज सिटी सेंटर फेज-2 के लिए 213.41 करोड़ भी पास।शिक्षा-रोजगार

कुशल युवा कार्यक्रम के 871 केंद्रों पर ‘डिजिटल मित्र’ चलाने और दो नए विश्वविद्यालयों में 34-34 पद सृजित करने को मंजूरी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *