सुप्रीम कोर्ट में JCA भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस डेट से शुरू हो जाएंगे आवेदन

SCI recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. यह भर्ती ग्रुप-बी नॉन-गैजेटेड पद के लिए है. जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की 250 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. ऐसे में देश के सबसे बड़े न्यायालय में सरकारी जॉब पाने का यह अवसर बिल्कुल ना छोड़ें.

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए. टाइपिंग स्पीड प्रति मिनट 35 शब्द निर्धारित है.

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 01 सितंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी. उम्र में रिजर्व कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी.

आवेदन फीस 

आवेदन फीस जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए 1500 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल एक्स सर्विसमैन और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये हैं. इसके लिए अलावा बैंक चार्ज अलग से लागू होगा. फीस का पेमेंट केवल ऑनलाइन माध्यम से यूको बैंक के पेमेंट गेटवे के जरिए किया जा सकेगा. 

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

  • आवेदन के लिए सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट के ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं. 
  • रिक्वायरमेंट सेक्शन में जाकर जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म भरें. 
  • आवेदन में नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि 10 वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार दर्ज करें. 
  • इसके बाद फोटो सिग्नेचर 10-12वीं और ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट सहित जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अब आरक्षित वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा. 
  • इसके बाद फीस का पेमेंट कर फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

इसे भी पढ़ें:-इंसुलिन रेजिस्टेंस को कैसे बनाएं बेहतर, जानें आसान और असरदार तरीके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *