दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, एक घायल

Bihar: बिहार के सारण जिले में शनिवार की देर रात दो गुटों के बीच हुई मारपीट और चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। बता दें कि  वारदात एकमा थाना क्षेत्र के पछुआ गांव में हुई, घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पुरानी आपसी रंजिश की बात सामने आई है।

मृतकों की पहचान पछुआ गांव निवासी रमेश यादव (35), मुकेश यादव (25) और काशी बाजार निवासी अंकुर पटेल उर्फ धोनी (22) के रूप में हुई है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक अंकुर पटेल अपने मामा के घर पछुआ गांव आया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। चाकू से हुए हमले में चार लोग घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। विवाद की असली वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *