पुलिस एनकाउंटर में 6 बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से 3 घायल

UP News: हापुड़ जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के क्रम में पुलिस और बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई. मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पुलिस की गश्त और चेकिंग के दौरान गोकशी का प्रयास कर रहे 6 शातिर बदमाशों गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से एक जीवित गोवंश के अलावा मौके से 315 बोर के तीन अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस मिले हैं. इसके साथ धारदार हथियार, होंडा सिटी कार और एक पैशन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.

पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

मुखबिर से सूचना मिली थी कि पावटी गांव के पास स्थित आम के बाग में कुछ लोग गोकशी की तैयारी कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें तीन बदमाश घायल हो गए.

बदमाशों की हुई पहचान

घायल बदमाशों की पहचान हापुड़ नगर की आवास विकास कालोनी के नईम, मेरठ के देहली गेट क्षेत्र के जमील और गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी के बिलाल के रूप में हुई.

वहीं, मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मोहम्मद परवेज, गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी के सोनू और मसूरी की जाकिर कालोनी के आहत को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, कहा- हर समस्या का होगा समाधान  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *