PM मोदी आज करेंगे ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित, गुजरात में होगा विशेष आयोजन

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह वर्चुअली देशवासियों से जुड़ेंगे। पीएम मोदी का संबोधन सुबह करीब 9 बजे ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के दौरान होगा। इस दौरान पीएम मोदी ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को लेकर जनता को सामूहिक शपथ भी दिलाएंगे। गुजरात के कोने-कोने में उनके संबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

पूरे गुजरात में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा

‘गुजरात बीजेपी ने पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को सेलिब्रेट करने के लिए खास तैयारी की है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राज्य के सभी जिलों और महानगरों में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली जाएगी।बता दें, पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम और देश के पीएम के तौर पर 25 साल पूरे कर लिए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सभा को संबोधित करेंगे, उसके बाद ‘सेवा ज्योत’ जलाई जाएगी और अलग-अलग जिलों से कलश यात्रा रवाना होगी।

कौन कहां रहेगा मौजूद?

अहमदाबाद में सीएम भूपेंद्र पटेल रिवरफ्रंट हाउस के पास पूज्य प्रमुख स्वामी मार्ग पर कार्यक्रम में शामिल होंगे।प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा साबरकांठा के आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में रहेंगे।गांधीनगर के रूपल गांव में वर्दायिनी माता मंदिर में डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी मौजूद रहेंगे।इसके अलावा अनिरुद्ध दवे, प्रशांत कोराट, अजय ब्रह्मभट्ट और हितेंद्रसिंह चौहान क्रमश: राजकोट, सूरत, अहमदाबाद और वडोदरा के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इन कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग जुटेंगे।

वडनगर और वाराणसी में यात्रा का समापन

17 सितंबर से शुरू हुई ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का समापन भी बुधवार को ही होगा। समापन दो जगह – पीएम के जन्मस्थान वडनगर और उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होगा।वडनगर में हटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक भी होगा, जिसमें सीएम भूपेंद्र पटेल, शिवराज सिंह चौहान, सुवेंदु अधिकारी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। बीजेपी ने कहा कि पीएम मोदी के 25 साल की जनसेवा सिर्फ उपलब्धियों का जश्न नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का संकल्प है।

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी के भाव स्थिर, जानें आज का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *