शनिवार के दिन जरुर करें ये उपाय, दूर होगी सभी बाधाएं

Religion: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव की पूजा के लिए खास माना जाता है।  धार्मिक मान्याताओं के अनुसार शनि को न्याय और कर्मफल का देवता माना गया है। अक्सर लोग शनि देव का नाम सुनकर डर जाते हैं, लेकिन शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। जानिए शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को क्या करें।

हनुमान जी की करें आराधना

अगर आपकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष चल रहा है, तो यह उपाय करें। हिंदू धर्म में बताया गया है कि रावण की कैद से मुक्त कराने के कारण शनि देव ने हनुमान जी को वचन दिया था कि जो भक्त बजरंगबली की पूजा करेगा, शनि देव उसे कष्ट नहीं देंगे। ऐसे में शनिवार को हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना शुभ होता है। इससे मानसिक शांति भी मिलती है।

पीपल के पास दीपदान

बता दें कि शनिवार की शाम सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाने की परंपरा है। इस दौरान “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप किया जाता है। दीपक जलाने के बाद पीपल की 7 परिक्रमा करना  शुभ माना जाता है।

शनिवार को न करें ये काम 

शनिवार को लोहा, नमक, सरसों का तेल और लकड़ी खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है। इस दिन शराब और मांस का सेवन न करने तथा किसी के साथ बुरा व्यवहार करने से बचने की भी मान्यता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *