15 से 30 अक्टूबर तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays October 2026: त्योहारी सीजन के बीच अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की तारीखें जरूर चेक कर लें. अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में त्योहारों के चलते देश के अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रह सकते हैं. दुर्गा पूजा, विजयादशमी और करवा चौथ जैसे बड़े त्योहारों के चलते विभिन्न राज्यों में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच बैंक जाने की योजना बनाने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट देखना जरूरी है.

किस दिन, कहां बंद रहेगा बैंक?

19 अक्टूबर, सोमवार – महानवमी: अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची, शिलांग

20 अक्टूबर, मंगलवार – दशहरा / विजयादशमी: ज्यादातर राज्यों में बंद. गंगटोक और इम्फाल में खुले रहने की खबर है, इसलिए लोकल ब्रांच से कन्फर्म कर लें.

21 अक्टूबर, बुधवार – दुर्गा पूजा: अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम

22-23 अक्टूबर, गुरु-शुक्रवार: सिर्फ गंगटोक में दुर्गा पूजा / दसैं की छुट्टी.

24 अक्टूबर, शनिवार: चौथा शनिवार – पूरे देश में बैंक बंद.

25 अक्टूबर, रविवार: साप्ताहिक छुट्टी – पूरे देश में बंद.

26 अक्टूबर, सोमवार – लक्ष्मी पूजा: अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला, श्रीनगर

29 अक्टूबर, गुरुवार – करवा चौथ: शिमला में बैंक बंद.

टेंशन नहीं, ये 4 काम घर बैठे होंगे

1. UPI: पैसा भेजना, दुकान पर पेमेंट

2. Netbanking / Mobile Banking: बैलेंस चेक, ट्रांसफर

3. ATM: कैश निकालना

4. Bill Payment: बिजली-पानी-मोबाइल बिलपर चेक डालना, DD बनवाना, ब्रांच में कैश जमा करना जैसे काम के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, आधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *