योगी सरकार ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को देगी तोहफा, बोनस देने पर कर कर रही है विचार

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है, योगी सरकार त्योहार के मौके पर 12 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को बोनस देने पर विचार कर सकती है, इसके साथ ही महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनधारकों की महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई जा रही है, इन प्रस्तावों पर अंतिम फैसला और आधिकारिक आदेश जारी होने का इंतजार है।

कर्मचारियों को कितना मिल सकता है बोनस

दिवाली से पहले बोनस दिए जाने की चर्चाओं के बीच अनुमान है कि पात्र कर्मचारियों को 3,400 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक मिल सकते हैं, हालाकि, वास्तविक राशि कर्मचारी के वेतन, पात्रता और लागू सरकारी नियमों पर निर्भर करेगी, बताया जा रहा है कि महानवमी और दशहरे के बाद इस संबंध में फैसला लिया जा सकता है, अगर सरकार समय पर आदेश जारी करती है, तो कर्मचारियों को त्योहार से पहले बोनस का लाभ मिल सकता है। महंगाई

भत्ते में बढ़ोतरी की भी उम्मीद

बोनस के अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की भी उम्मीद है, राज्य सरकार अगर DA में 3 फीसदी इजाफे को मंजूरी देती है, तो कर्मचारियों की मासिक सैलरी बढ़ सकती है, वहीं, पेंशनधारकों को महंगाई राहत (DR) बढ़ने से फायदा मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *