IRCTC Tatkal Ticket: त्योहारों का सीजन आते ही ट्रेनों में घर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. खासतौर पर दिवाली या छठ जैसे बड़े त्योहारों पर हर कोई अपने परिवार के पास पहुंचना चाहता है. इस भारी भीड़ की वजह से ट्रेनों में कन्फर्म सीट पाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता. आलम ये होता है कि कई लोग महीनों पहले अपनी टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कन्फर्म बर्थ नहीं मिल पाती. अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो भारतीय रेलवे का तत्काल टिकट कोटा आपके लिए एक बड़ा सहारा बन सकता है. रेलवे इस कोटे के तहत यात्रा से ठीक एक दिन पहले कुछ सीमित सीटें उपलब्ध कराता है. अगर आप सही समय पर बुकिंग करें, साथ ही थोड़ी सी तैयारी पहले से रखें, तो कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है.
तत्काल टिकट की बुकिंग कब शुरू होती है?
तत्काल टिकट की बुकिंग ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से रवाना होने की तारीख से एक दिन पहले खुलती है.AC क्लास: सुबह 10 बजे सेस्लीपर / नॉन-AC: सुबह 11 बजे सेमान लीजिए, आपकी ट्रेन 28 अक्टूबर को रवाना हो रही है, तो बुकिंग 27 अक्टूबर को खुलेगी.
IRCTC से ऐसे बुक करें तत्काल टिकट
- अपना IRCTC अकाउंट पहले से तैयार रखें, आधार वेरिफाइड होना जरूरी है.
- यात्रा की तारीख, स्टेशन और ट्रेन पहले ही तय कर लें.
- AC के लिए 10 बजे से पहले और स्लीपर के लिए 11 बजे से पहले लॉगिन कर लें.
- बुकिंग शुरू होते ही ट्रेन, क्लास और ‘तत्काल कोटा’ सेलेक्ट करें.
- यात्रियों की जानकारी तेजी से भरें और पेमेंट में देर न करें.
- टिकट बुक होने के बाद PNR जरूर चेक कर लें.
इन बातों का रखें ध्यान
- एक PNR पर अधिकतम 4 यात्रियों की बुकिंग ही होगी.
- सामान्य किराए के अलावा तत्काल चार्ज देना पड़ता है.
- कंफर्म तत्काल टिकट कैंसिल पर आमतौर पर रिफंड नहीं मिलता, इसलिए डिटेल्स अच्छी तरह जांच लें.
- त्योहारी सीजन में सीटें कुछ मिनट में खत्म हो जाती हैं, इसलिए पहले से तैयारी रखें.
इसे भी पढ़ें:-Valmiki Jayanti: वाल्मीकि जयंती आज, जानें डाकू रत्नाकर से महर्षि वाल्मीकि बनने तक की प्रेरक कहानी