MLC Election Results: चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों का आज ऐलान हो रहा है. इसमें बिहार की 8, उत्तर प्रदेश की 11, कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र की 5 सीटें शामिल हैं. सुबह 8 बजे से सभी राज्यों में मतगणना शुरू हो चुकी है. काउंटिंग सेंटरों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है और सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
ये नतीजे NDA और INDIA गठबंधन दोनों के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में 11 MLC सीटों के नतीजे राज्य की सियासत का मूड तय करेंगे. लेकिन सबसे दिलचस्प मुकाबला बिहार का है. पटना स्नातक सीट पर बड़ा सियासी ड्रामा हुआ था. JDU के विधायक रहे अनंत सिंह ने खुलकर अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज सिंह का विरोध किया और जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह को समर्थन दे दिया था. इसके बाद JDU ने अनंत सिंह को पार्टी से बाहर निकाल दिया था. ऐसे में इस सीट के नतीजे पर पूरे बिहार की नजर टिकी है.
इसे भी पढ़ें:-योगी कैबिनेट बैठक आज, शिक्षा, स्वास्थ्य और एक्सप्रेसवे से जुड़े 18 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर