Reliance Industries: जियो प्लेटफॉर्म्स की ऐतिहासिक लिस्टिंग के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पूरे परिवार के साथ आस्था के रंग में रंगे नजर आए. लिस्टिंग सेरेमनी के तुरंत बाद अंबानी परिवार मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया. मंदिर में पूरा अंबानी परिवार पारंपरिक लुक में दिखा. मुकेश अंबानी के साथ बेटी ईशा अंबानी नजर आईं, तो नीता अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ पहुंचीं. आकाश अंबानी भी पत्नी श्लोका मेहता और बच्चों के साथ बप्पा के दर्शन करने आए.
नीता की साड़ी और ईशा का लुक बना चर्चा का विषय
इस दौरान नीता अंबानी का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. उन्होंने आइवरी कलर की साड़ी पहनी थी, जिसके बॉर्डर पर जियो के सिग्नेचर ब्लू कलर की झलक दिखी. सादगी और ब्रांड कनेक्शन का यह मेल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.वहीं ईशा अंबानी लाल अनारकली सूट में नजर आईं, जो शुभ मौके पर एकदम परफेक्ट लग रहा था. श्लोका अंबानी व्हाइट सूट में बेटी के साथ बेहद खूबसूरत लगीं.
लिस्टिंग पर अनंत और ईशा के बयान
इससे पहले लिस्टिंग सेरेमनी में अनंत अंबानी ने कहा था – “शेयर बाजार की घंटी भी मंदिर की घंटी जैसी ही है. बिजनेस पूजा है और उसका लाभ बांटना भी जरूरी है. आज जियो भारत के साथ साझा किया गया है.”ईशा अंबानी ने भाई आकाश अंबानी की मेहनत को सलाम किया. उन्होंने बताया कि पिछले 13 साल में आकाश ने जियो को टेलीकॉम से डिजिटल लीडर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की है और अक्सर आधी रात से पहले घर नहीं आते थे. “मुझे आकाश की बहन होने पर गर्व है,” ईशा ने कहा.
इसे भी पढ़ें:-UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर