गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, बस से टकराई हाई स्पीड कार, दो की मौत, दो गंभीर

New Delhi: गुरुग्राम से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, यहां बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गांव धुनेला के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रही बस में टकरा गई, टक्कर इतनी तेज थी कि कार बस के पिछले हिस्से में फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए, इस हादसे में कार सवार दंपती और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बस से पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार

जानकारी के अनुसार, कार एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से जा रही थी, इसी दौरान धुनेला के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार आगे चल रही बस से टकरा गई, टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे, क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।

बालाजी से दर्शन कर लौट रहा था परिवार

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के रजोकरी निवासी बूम प्रसाद टैक्सी ड्राइवर था, वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बालाजी से दर्शन कर अपने घर दिल्ली के रजोकरी गार्डन लौट रहा था, गांव लोहटकी के समीप उनकी कार सड़क किनारे खड़ी एक टूरिस्ट बस से पीछे से टकरा गई, घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *