आज गुजरात को ₹14,000 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी,किसानों को मिलेगा दिवाली गिफ्ट , 19,000 करोड़ की किस्त जारी

Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। आज शुक्रवार को वे बनासकांठा और केवड़िया-एकता नगर में रहेंगे, जहां विकास परियोजनाओं की झड़ी लगेगी।

आज के बड़े कार्यक्रम – एक नजर में:

सुबह 9:30 बजे – बनासकांठा:
पीएम मोदी भारत के पहले अत्याधुनिक ET-IVF लैब और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BRC) के 127 एकड़ के कैटल फार्म का दौरा करेंगे। यह केंद्र कांकरेज नस्ल के संरक्षण और पशु नस्ल सुधार को 20 गुना तेज करेगा।

सुबह 10:30 बजे – ₹14,000 करोड़ का धमाका:
बनासकांठा में ही पीएम मोदी ₹14,000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। इसमें शामिल हैं:
• अहमदाबाद मेट्रो विस्तार: फेज-2A (कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट तक 6KM, 5 स्टेशन) और फेज-2B (GIFT सिटी से शाहपुर तक 3.3KM)
• बायो-CNG प्लांट: थराद (75 टन) और राधनपुर (100 टन) में बनास डेयरी के 2 प्लांट
• हाईवे अपग्रेड: ₹2,600 करोड़ से अहमदाबाद-मेहसाणा SH-41 को 4 लेन से 8 लेन
• किसान इंफ्रा: ₹4,950 करोड़ की 521 कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स

शाम को केवड़िया में:
5:00 बजे भारत पर्व 2026 का उद्घाटन, 7:45 बजे एकता प्रकाश पर्व और 8:15 बजे नर्मदा आरती।

किसानों के लिए बड़ी सौगात:
इसी मंच से देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में PM-KISAN की 24वीं किस्त के ₹19,000 करोड़ सीधे ट्रांसफर होंगे। इसके साथ 12 बागवानी क्लस्टर (1.46 लाख हेक्टेयर) पर काम शुरू होगा, जिससे 1.3 लाख किसानों को फायदा होगा।

31 अक्टूबर – राष्ट्रीय एकता दिवस:
सुबह 9 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को पुष्पांजलि, 400 करोड़ की नई परियोजनाएं, वर्षा वन और वामन वृक्ष वाटिका का भ्रमण और शाम 5:30 बजे एकता दिवस समारोह।

रेल को भी तोहफा:
पीएम मोदी अहमदाबाद (साबरमती)-वाराणसी एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचराजी-साबरमती MEMU को हरी झंडी दिखाएंगे। वाराणसी से गुजरात का कनेक्शन और मजबूत होगा।

और भी: 4,030 नए बाल-अनुकूल आंगनवाड़ी केंद्रों की नींव और 361 केंद्रों का उद्घाटन, जिससे 4 लाख बच्चों को फायदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *