यूपी में मौसम का बदला मिजाज, आज भी भारी बारिश और ओले का अलर्ट, ठंड ने दी दस्तक

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में गुरुवार की मूसलाधार बारिश के बाद मौसम पूरी तरह पलट गया है। दिनभर बादल, तेज हवा, गरज-चमक और रातभर बारिश से तापमान लुढ़क गया है और ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को भी पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है।

पूर्वांचल में ऑरेंज अलर्ट – बहुत भारी बारिश
वाराणसी, गोरखपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर में आज लगभग सभी जगह मेघगर्जन, वज्रपात के साथ बहुत भारी बारिश होगी। 50 KM की रफ्तार से आंधी का भी अनुमान।

पश्चिमी यूपी में यलो अलर्ट – ओले और आंधी
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, रामपुर में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है।

लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ में गरज-चमक और 40-50 KM की झोंकेदार हवाओं के साथ बौछारें पड़ेंगी।

आगे क्या होगा?
मौसम विभाग के मुताबिक 31 अक्टूबर को भी कई जिलों में बारिश जारी रहेगी। 1 नवंबर से राहत मिलेगी – पश्चिमी यूपी शुष्क हो जाएगा, पूर्वांचल में कहीं-कहीं हल्की बारिश। 4 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

तापमान में अगले 24 घंटे में 3 से 5 डिग्री की बड़ी गिरावट आएगी, फिर धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

आप वाराणसी में हैं तो आज छाता लेकर निकलें, तेज हवा और वज्रपात से बचकर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *