भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति आज, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UP Assembly Elections 2027: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी BJP आज शुक्रवार को अपनी ताकत दिखाएगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के सभागार में प्रदेश कार्यसमिति की बड़ी बैठक हो रही है।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे। उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि समापन सत्र को CM योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।

क्या है एजेंडा?
तीन सत्रों में होने वाली इस बैठक में 2027 में तीसरी बार जीत का रोडमैप पेश होगा।
• राजनीतिक प्रस्ताव में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण के काम गिनाए जाएंगे
• कमजोर बूथों और क्षेत्रों पर फोकस की रणनीति बनेगी
• संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा होगी

पंकज चौधरी ने कहा है – “जहां कमजोर, वहां ज्यादा जोर” के मंत्र पर काम होगा।

अमित शाह का 4 घंटे का लखनऊ दौरा
अमित शाह सुबह 11 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, CM योगी और दोनों डिप्टी CM उनका स्वागत करेंगे। लोहिया विवि में बैठक के बाद दोपहर 3 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

बैठक में विनोद तावड़े, केशव मौर्य, बृजेश पाठक, धर्मपाल सिंह समेत प्रदेश से जिला स्तर तक के सभी बड़े पदाधिकारी, विधायक, सांसद, महापौर और मोर्चों के अध्यक्ष शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *