नोएडा में पुलिस-भाटी गैंग में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी शूटर ढेर

Up News: थाना 126 क्षेत्र में नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कुख्यात रणदीप भाटी गैंग के 50 हजार के इनामी शार्प शूटर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक भाटी गैंग के कई और सदस्य अभी भी फरार हैं, उनकी तलाश जारी है।

कैसे हुआ एनकाउंटर?
DCP प्रीति यादव के मुताबिक, पुलिस और CRT की संयुक्त टीम को इनपुट मिला था कि भाटी गैंग का शूटर इलाके में छिपा है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा।

जवाबी फायरिंग में ढेर
बदमाश की फायरिंग में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। कई राउंड फायरिंग के बाद शूटर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिसकर्मियों की हालत अब खतरे से बाहर

मारे गए बदमाश की पहचान अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी के रूप में हुई है। उस पर कई संगीन केस दर्ज थे और लंबे समय से फरार था। घायल तीनों पुलिसकर्मियों की हालत अब खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *