तुषार कपूर को आया 5 करोड़ की फिरौती का धमकी भरा कॉल, जांच में जुटी पुलिस

Entertainment: बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाला धमकी भरा फोन आने से हड़कंप मच गया, फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताया था, इस कॉल के बाद तुषार कपूर ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई, हालांकि, शुरुआती जांच में इस धमकी से जुड़ा एक अहम खुलासा हुआ है, पुलिस को शक है कि कॉल करने वाले ने गैंग के नाम का इस्तेमाल करके अभिनेता को डराने की कोशिश की थी।

हैरी बॉक्सर की आवाज से नहीं हुआ मिलान 

धमकी मिलने के बाद (Tusshar Kapoor) क्राइम ब्रांच ने कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग को बारीकी से जांचा, जांच के दौरान रिकॉर्डिंग में सुनाई देने वाली आवाज की तुलना हैरी बॉक्सर की आवाज से की गई, मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आवाजों में समानता नहीं मिली, इस अंतर के सामने आने के बाद पुलिस को आशंका है कि तुषार कपूर को धमकी देने वाला शख्स असल में हैरी बॉक्सर नहीं था, संभव है कि किसी व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर अभिनेता से फिरौती वसूलने या उन्हें डराने की कोशिश की हो, फिलहाल पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

धमकी भरी ऑडियो भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

अब जांच एजेंसियां उस व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं, जिसने धमकी से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कॉल के पीछे कौन था और उसने लॉरेंस गैंग का नाम क्यों इस्तेमाल किया, जांच टीम कॉल से जुड़े डिजिटल सबूतों और अन्य जानकारियों की पड़ताल कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है, अभी तक धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

कौन है हैरी बॉक्सर, जिसका नाम लेकर मांगी गई फिरौती?

हैरी बॉक्सर का असली नाम हरि चंद जाट बताया जाता है. वह राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है, अपराध की दुनिया में आने से पहले वह बॉक्सिंग करता था और जयपुर में कोच के रूप में भी काम कर चुका है, बॉक्सिंग से जुड़े इसी अतीत के कारण उसे बॉक्सर के नाम से जाना जाने लगा, पुलिस के मुताबिक, हैरी बॉक्सर का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है, उस पर फिरौती मांगने, लूट और हत्या की कोशिश जैसे कई आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप हैं।

उसका नाम इससे पहले भी कुछ चर्चित मामलों में सामने आ चुका है, इनमें कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग और अभिनेता रणवीर सिंह को कथित तौर पर धमकी दिए जाने का मामला शामिल है।

‘गोलमाल 5’ में फिर दिखेगा तुषार कपूर का कॉमेडी अंदाज

फिल्मों की बात करें तो तुषार कपूर जल्द ही रोहित शेट्टी की चर्चित कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘गोलमाल 5’ में नजर आएंगे, इस फिल्म में वह एक बार फिर अपने पुराने किरदार में वापसी करेंगे, फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू भी अपनी पिछली भूमिकाओं में दिखाई देंगे, इसके अलावा अक्षय कुमार की एंट्री ने भी फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है, अब देखना होगा कि इस बार ‘गोलमाल’ की टीम बड़े पर्दे पर क्या नया धमाल लेकर आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *